सिहोरा में करेंट की चपेट में आये बहु और ससुर की मौत बेटा घायल

सिहोरा:करेंट की चपेट में आये एक बहु और ससुर की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया,मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के महगवां का है,जहाँ पर तार में सूख रहे कपड़े उठाने गई बहु करेंट की चपेट में आ गई जिसे बचाने दौड़े ससुर भी करेंट की चपेट में आ गए,शोरगुल सुनकर बेटा भी दौड़ा लेकिन वह भी घायल हो गया,घटना के बाद निजी वाहन से परिजनों द्वारा तीनों घायलों को सिहोरा के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन जब तक बहु और ससुर दम तोड़ चुके थे वहीं हाथों में करेंट लगने बेटा भी घायल हो गया जिसका इलाज सिहोरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक (खलरी) महगवां निवासी मयूरी दुबे 30 वर्ष आज दोपहर 2 बजे के लगभग बरसात होने के कारण तार में सूख रहे कपड़े उठा रही थी तभी अचानक से करेंट की चपेट में आ गई आवाज सुनकर बहु को बचाने ससुर विष्णु दुबे 75 पिता परमानंद दुबे दौड़े लेकिन वो भी बुरी तरह करेंट की चपेट में आ गए,पत्नी औऱ पिता की आवाज सुनकर मुकेश दुबे दोनो को बचाने के लिए दौड़ा इस दौरान वह भी करेंट लगने से घायल हो गया,घटना के बाद आनन फानन में तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा लाया गया लेकिन बहु और ससुर को डॉक्टरों ने मृत घोसित कर दिया जबकि मुकेश दुबे को हाथों में चोटें आई हैं जिसका इलाज सिहोरा के शासकीय अस्पताल में चल रहा है, वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















