जलभराव से दलदल बनी सड़क,क्या यही हैं अच्छे दिन ?

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा;जिस जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था अब वही जनता पूछ रही है की अच्छे दिन कब आयेंगे ?दरसअल सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के अनेक वार्डो में लोगों की अगवानी कीचड़ से सराबोर सड़कों से होती है। केंद्र से लेकर नगर सरकार तक र्टिपल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकाश का दंभ भर रही है वहीं नगर पालिका प्रशासन मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहा। सुविधाओं के लिहाज से अनेक वार्डो ने गांवों को भी पीछे छोड़ दिया है।स्थानीय निवासियों का कहना है की वार्ड के जिम्मेदार प्रतिनिधी या तो जन समस्या का नगर पालिका प्रशाशन के समक्ष प्रजेन्टेशन नहीं कर पा रहे या फिर वन मेन शो के चलते नगरीय प्रशाशन वार्ड पार्षद को तवज्जो नही दे रही है।

जलभराव से दलदल बनी सड़क

बारिश में जलभराव परेशानी का सबब बना हुआ है। जलभराव की समस्या को लेकर कई बार पालिका के दरवाजे खटखटाएगये अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया लेकिन आज तक कोई झांकने नहीं आया बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण नगर के पाश एरिया कहलाने वाले क्षेत्र की सड़क कीचड़ के कारण दलदल बन गई है। वार्ड नं 11 स्टेट बैंक कॉलोनी में निवासरत लोगों ने बताया की बर्षो पहले नगर पालिका ने एस डी ओ पी आफिस के पीछे सी सी रोड का निर्माण कराया था लेकिन ईदगाह पहाडी़ के नीचे पानी निकासी की व्यवस्था का उचित प्रंवधन न करने के कारण कचरा सहित मलवा सी सी रोड में जमा हो गया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है की नगर के 18 वार्डो में सर्वाधिक कर संग्रहण वार्ड नं 11से होता है फिर भी सर्वाधिक उपेक्षा का शिकार ।हालात यह है की नालीयो की सफाई के लिए हफ्तों चक्कर लगाना पड़ता उसके बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो पाती।इसी प्रकार खितोला में चित्रकूट भवन के पास के लोगों का कहना है कि विगत 15 बर्षो से स्थानीय लोग सड़क निर्माण की वाट जोह रहे हैं।

 

नया निर्माण न सही मरम्मत तो करा दो

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशाशन से मांग की ही की यदि नव निर्माण की व्यवस्था नहीं हो पा रही हो तो कम से कम मरम्मत करा दी जाये तो भरी बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें