गोसलपुर में दहेजलोभी पति, सास, ससुर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर;दहेज में 1 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की मांग कर प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोसलपुर में दिनंाक 18-7-26 को श्रीमति सीमा यादव उम्र 24 वषर् निवासी ग्राम सुंदरसी गोसलपुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी शादी अप्रेल 2021 में ग्राम सुंदरसी निवासी दिलीप यादव से हिन्दू रीति से हुयी थी शादी के बाद दूसरी बार मायके से विदा होकर ससुराल आने पर पति दिलीप यादव, ससुर विजय यादव, सास शीला यादव उसे ताने देने लगे कि तुम बचपन से वायें हाथ से विकलांग हो, तुम्हारेे मायके वालों ने शादी में दहेज नहीं दिये, दिनांक 17-10-2023 से लगातार आये दिन ताना मारकर सभी उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तथा मायके से दहेज में 1 लाख रूपये व मोटर सायकल की मांग करने लगे, उसने अपने मायके में बताई उसके 2 बेटे व 1 बेटी है इसी कारण ससुराल वालों की प्रताड़ना सहती रही दिनंाक 3-6-26 को सास, ससुर के उकसाने पर पति दिलीप यादव ने उसके साथ मारपीट कर पीठ गाल में चोट पहॅुचाई, पति उससे बोला कि मायके से एक लाख रूपये व मोटर सायकल लेकर आओ। वह अपने 2 बेटे एवं 1 बालिका के साथ मायके में रह रही है। रिश्तेदारों, परिवार वालों द्वारा ससुराल वालों से बात की लेकिन ससुराल वाले नहीं मान रहे हैं।वहीँ रिपोटर् पर धारा 85, 115(2), 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें