सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जन-जन तक पहुंचा रहे विकास की बात, सरकार की जनभागीदारी को दे रहे मजबूती,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कटनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना स्थल पर आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम में कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समाज और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन गए हैं। वे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर सरकार की कार्यशक्ति को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन सरकार की संकल्प शक्ति, इंजीनियरिंग तकनीक और श्रमिकों की मेहनत का प्रतीक है। स्लीमनाबाद टनल का निर्माण अनेक चुनौतियों के बीच पूरा हुआ। विंध्य क्षेत्र की भौगोलिक विविधताओं को समझते हुए कार्य किया गया। कई बार मशीनों और तकनीकी संसाधनों से जुड़ी कठिनाइयां भी सामने आईं, लेकिन सभी चुनौतियों को पार करते हुए विंध्य क्षेत्र तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी। साथ ही यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े श्रमिकों और इंजीनियरों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य किसी चमत्कार से कम नहीं है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्पों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। मध्यप्रदेश तेज गति से विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। यह परियोजना पर्यावरण को न्यूनतम प्रभावित करते हुए गुरुत्वाकर्षण आधारित प्रणाली से कम लागत में अधिक लाभ पहुंचाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अब पलायन की आवश्यकता नहीं होगी। पर्याप्त जल उपलब्ध होने से कृषि, उद्योग और समृद्धि की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















