मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूर्ण होने का दिया संदेश, पौधे भी रोपे

कटनी :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना का निरीक्षण कर टनल बोरिंग मशीन के कार्य की प्रतीकात्मक समाप्ति की। इसके साथ ही उन्होंने टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को ऐतिहासिक मजबूती प्रदान करेगी तथा आने वाले वर्षों में लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के माध्यम से विंध्य क्षेत्र तक जल पहुंचाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम”
अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के साथ कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















