सिहोरा में सड़क पर मवेशियों का डेरा,कुम्भकर्णी नींद सो रहा हाका गैंग 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर;सिहोरा की सड़कों में मवेशियों का डेरा लगा रहने से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।हलाकि इस बात की जानकारी नगरीय प्रशासन को होते हुए भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, वैसे तो आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा हाका गेंग का गठन किया गया था लेकिन कुछ समय से सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा देखकर लगता है नगर पालिका का हाका गेंग कुम्भकर्णी नींद सो रहा है।

यह है मामला

सिहोरा नगर को जोड़ने वाली सड़कों व बाजार में घूमते गोवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। बाजार में घूमते गोवंशों से दुकानदारों के साथ वाहन चालकों के लिए दिक्कत पैदा कर रहे हैं तथा आये दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। नगर के मुख्य बाजार फुटकर सब्जी मंडी, गल्ला व थोक सब्जी मंडी ,पुराने राष्टीय राजमार्ग, खितोला स्टेशन रोड के अलावा राष्टीय राजमार्ग, पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके साथ ही मुख्य बाजार सड़कों पर घूमते गोवंश परेशानी के सबब बने हुए हैं। तथा इनके कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।लेकिन ये सब होते हुए भी नगर पालिका सिहोरा की हाका गैंग न जाने कहाँ पर कुम्भकर्णी नींद सो रही है।जिसके चलते पशुओं के स्वच्छंद विचरण से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकर रात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। इन्हें सड़क से भगाने की कोशिश में ही दुर्घटनाएं घट जाती हैं। इसी तरह बाजार व सब्जी मंडी के आसपास भी आवारा पशु अव्यवस्था उत्पन्न करते हैं और इन्हें भगाने की कोशिश में कई लोग घायल हो जाते हैं। हाईवे पर सड़क पर मवेशियों के झुंड बने रहने से दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। मवेशियों के अचानक सामने आ जाने के कारण वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं और फिर दुर्घटना होते देर नहीं लगती। बीच सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के सड़कों पर विचरण से सबसे ज्यादा रात के समय वाहन चालकों को समस्या होती है। बीच सड़क पर झुंड़ लगाकर बैठे रहते हैं। तेज गति से आवागमन वाले वाहन चालकों को ये जानवर दिखाई नहीं देते जिसके कारण दुर्घटना घट जाती है। आए दिन हादसों को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को गोशाला में भेजने के इंतजाम किए जाने चाहिए जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सके। इससे हादसों पर भी नियंत्रण हो सकेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें