चार मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपायुक्त (विकास) के पद पर हुए पदोन्नत

कटनी : गत दिवस राज्य शासन ने कटनी जिले और जिला पंचायत कटनी में पदस्थ चार मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उपायुक्त (विकास) पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह, रीठी के राजेश नरेंद्र सिंह, ढीमरखेड़ा के यजुवेंद्र कोरी और बड़वारा की प्रभा तेकाम को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थापन्न रूप से उपायुक्त (विकास) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
*सुश्री कौर ने दी बधाई*
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने चारों पदोन्नत अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुनहरे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि समस्त सीईओ अपने कार्य क्षेत्र में निष्ठा एवं परिश्रम के साथ जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जन हितैषी योजनाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित करते रहें ताकि अंतिम छोर पर बैठे हुए पात्र व्यक्ति को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ मिल सके। हम सब का यह संयुक्त प्रयास रहे कि राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन बखूबी नियत समय में होता रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















