जमीन से बेदखल किया तो मर जायेंगे भूखे,तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर लगाई न्याय की गुहार

सिहोरा: सिहोरा तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अगरिया टिकरिया में निवासरत भूमीहीन आदिवासियों ने समस्या भरा एक ज्ञापन सिहोरा तहसीलदार सुरेश सोनी को सौपकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह है मामला
ग्रामीणों का आरोप है की जिस भूमी पर वर्षों से वे खेती कर अपने परिवार का उदरपोषण करते आ रहे है अधिकारियों द्वारा उन्हे उस भूमी से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है।ग्रामीण आदिवासी मुन्नालाल वल्द लटकन कोल,सुरेंद्र वल्द रामविशाल कोल,संतोष वल्द बिहारी कोल,राजू वल्द चन्नू कोल,वीरन वल्द सुहातात कोल ,कल्लू वल्द लक्ष्मन कोल ने बताया की सभी लोग भूमि हीन है तथा परिवार के पोषण का कोई अन्य साधन नहीं है। हम सब लोग लगभग 15 सालों से मोजा ग्राम बरने हार के खसरा नं 275 में किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे है लेकिन कुछ समय से हम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।वन कर्मियों के द्वारा हमें डराया जाता है,उक्त जमीन से भगाया जाता है जमीन खाली करने की धमकी दी जाती है सभी लोगों को उक्त जमीन से बेदखाल किया जा रहा है । भूमीहीन आदीवासी किसानों ने प्रशासन के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमोल चौरसिया, आलोक पांडे,पूर्व सरपंच सुभाष यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















