जबलपुर में स्कूल प्रबंधन की बैठक संपन्‍न,15 जुलाई को होगा नशा मुक्ति का बड़ा कार्यक्रम

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभागार में स्कूल प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी और प्राचार्य मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश और उनकी नियमित उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही बैठक में सांदीपनि विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, जिसमें विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए बस रूट्स और बसों के संचालन पर आवश्यक चर्चा हुई। सांदीपनि विद्यालय में शामिल किए गए विद्यालयों के भवनों के उचित और बेहतर उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई।स्कूल प्रबंधन की समीक्षा के अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने कल 15 जुलाई को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भंवरताल स्थित संस्कृति थिएटर में कल सुबह 11:30 बजे नशा मुक्ति को लेकर इस विशेष कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें