एसपी ने स्लीमनाबाद टनल पहुंचकर निर्माण कार्य की समीक्षा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : बरगी व्युत्पर्जन परियोजना के तहत स्लीमनाबाद मैं अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण कार्य चल रहा हैं, जो लगभग 15 वर्षो के बाद अब पूर्णता की ओर हैं!11.95 किलोमीटर लंबी सुरंग मैं अब सिर्फ 40 मीटर खुदाई शेष हैं!15 जुलाई तक टनल निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद हैं!इसके बाद नर्मदा जल से 5 जिलों की 1.85 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी!टनल निर्माण कार्य जैसे जैसे पूर्णता की ओर आ रही हैं वैसे ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो के द्वारा टनल निर्माण स्थल का दौरा किया जा रहा हैं!दो दिवस पूर्व जहाँ सतना सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया था तों गुरुवार को कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने टनल निर्माण स्थल का जायजा लिया!निरीक्षण के दौरान एसपी ने टनल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा निर्माण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इसके बाद एसपी ने स्लीमनाबाद थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, लंबित अपराधों, लंबित मर्ग प्रकरणों तथा अन्य विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने थाना प्रभारी एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं मर्ग प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा विवेचना कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।इस दौरान एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चर्तुवेदी एवं थाना प्रभारी सुदेश समन उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















