वृक्षरोपण,नशामुक्ति ओर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; म.प्र. जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखण्ड रीठी में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 4जुलाई से 12 अगस्त तक संचालित होने वाले एक पेड़ माँ के नाम, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक पेड़ माँ के नाम, नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने-अपने गांवों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम परामर्शदाता अरुण तिवारी , शिक्षक गणेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें