सिहोरा के सब जेल में शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल, जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

सिहोरा। सब जेल सिहोरा में जेलर दिलीप नायक के विशेष प्रयास से बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास हेतु गुड न्यूज सर्विस सोसायटी, भोपाल द्वारा संचालित अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर से साक्षर बने 29 विचाराधीन बंदियों को भव्य संगीतमय कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर बंदियों को साक्षर होने के लिये प्रेरित करने एवं उनके शैक्षणिक पुनर्वास हेतु विशिष्ट योगदान के लिये जेलर दिलीप नायक को संस्था द्वारा प्रशस्ति स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि फरवरी माह से प्रारंभ अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक विचाराधीन बन्दी निरक्षर से साक्षर बने।इस अवसर पर संस्था के गुडविन मसीह, एनी जार्ज , बीनू आदि सदस्य एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा। जेलर नायक ने बताया कि जेल में साक्षरता कार्यक्रम से बंदियों में उत्साह चरम पर है यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा। जो बन्दी जेल प्रवेश के समय अंगूठा लगाते थे वो जेल से साक्षर होकर रिहा होंगे। वास्तव में यह बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल ही नहीं बल्कि एक सराहनीय कार्य है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















