जैविक खेती की तकनीक सीख स्वयं सहायता समूह की महिलाये बनेगी स्वालम्बी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा ग्राम पंचायत भवन परौहा पिपरिया में स्व सहायता समूह की 35 महिलाओं को प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौसंरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरी का भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि बर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। कृषक पवन कुमार पांडे द्वारागौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबरगोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की मात्रा एक तिहाई कम देनी पड़ती है। केंचुआ खाद बनाने की तकनीकी जानकारीतथा केंचुआ खाद से वार्षिक आय एवं केंचुआ खाद बनाने के लिएकेंचुआ बेड का अवलोकन कराया गया। भ्रमण को संपन्न कराने में संस्था के कर्मचारीअनुपम पांडे राजेश विश्वकर्मा ओमप्रकाश तिवारीतथा फॉर्मकेकर्मचारी तिवारी जी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें