विद्यार्थियों को फूल माला पहना तिलक वंदन कर कराया गया प्रवेश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के शासकीय व निजी स्कूलो मैं भी नवीन शिक्षा सत्र वर्ष 2026-27 का आगाज मंगलवार से हुआ।मंगलवार से एक बार फिर स्कूलों मे घंटी बजी ओर विद्यार्थियों की चहल -पहल देखने को मिली!
स्कूलो मैं शिक्षको के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक वंदन कर प्रवेश दिया गया।साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तके वितरण की गई।स्लीमनाबाद मे संकुल प्राचार्य डीएस ठाकुर ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर प्रवेश दिया व पुस्तके वितरण की साथ ही सरकारी स्कूल मे पालक अपने बच्चों का प्रवेश कराये इसके लिए गांव जागरूकता रैली निकाली।जिसमे विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल चले आगे बढ़े के नारे लगाकर जागरूक किया ।
विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रवेशोत्सव के समय अभिभावक भी पहुँचे।इस दौरान जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी, जन शिक्षक अखिलेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे!
ठीक इसी प्रकार एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला सिहुडी मै विद्यार्थियों को तिलक लगाकर प्रवेश दिलाया गया साथ ही पुस्तकें भी वितरित की गईं!
सीनियर ने जूनियरो को दिलाया प्रवेश
बहोरीबंद विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला महगवां ओर नैगवा मै छोटे -बडो का आपसी स्नेह देखने को मिला!
जब आँगनबाड़ी केंद्र के बच्चें कक्षा पहली मै प्रवेश के लिए स्कूल पहुंचें तो दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने उनका स्वागत कर प्रवेश दिलाया!इसके साथ ही बहोरीबंद विकासखंड के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन पुन: प्रारंभ हो गया है।मंगलवार को सभी विद्यालयों में स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत हुई!साथ ही हर्ष उल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालयों के पुन: संचालन को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने मिला। सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में निर्धारित समय पर सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचकर अध्यापन कार्य प्रारंभ किया। प्रवशोत्सव को लेकर बच्चों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने मिला। मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे हुए थे। इस दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को पुस्तकों का भी वितरण किया गया।बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि डेढ़ माह के ग्रीष्म कालीन अवकाश समाप्त होने के बाद नवीन शैक्षणिक सत्र का संचालन मंगलवार से हो गया!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















