लोकायुक्त के लपेटे में अपर कलेक्टर का बाबू,20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जबलपुर/सिवनी:20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर के बाबू को लोकायुक्त ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,बताया जा रहा है की एसडीएम द्वारा खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने घूस की मांग की जा रही थी।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया के ग्राम छपारा में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे। जो खसरा के कॉलम no 12 में दर्ज थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काटने की सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत से एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी, जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था। जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी वहां पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30000 रुपए की मांग की गई बाद में 20000 रूपये पर लेने देन तय हुआ। आज दिनांक 16 जून को रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। वहीँ ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















