बच्चों की चहल -पहल से गुलजार होंगे आँगनबाड़ी केंद्र

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : 16 जून यानि आज मंगलवार से आँगनबाड़ी केंद्रों मे नैनिहालो की किलकारियां गूंजेगी!ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद बच्चों की चहल -पहल से आंगनबाड़ी केंद्र गुलजार होंगे!आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चों को आमंत्रित करने इस बार महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना बहोरीबंद के द्वारा अभिनव नवाचार किया गया है!इसके तहत बहोरीबंद के सभी 235 आँगनबाडी केंद्रों मे शाला पूर्व शिक्षा हेतु बच्चों को 16 जून से नियमित आँगनबाड़ी केंद्र आने हेतु हल्दी चावल ओर आमंत्रण पत्र आँगनबाड़ी कार्यकर्ता ओर सहायिकाओ के द्वारा घर -घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर बुलाया जा रहा है!परियोजना अधिकारी सतीश पटेल ने बताया कि 1 से 15 जून 2026 तक आंगनबाड़ी में बच्चों के अवकाश के बाद पुनः 16 जून से बच्चों की चहल -पहल से आँगनबाड़ी केंद्र गुलजार होंगे ।आंगनवाड़ी में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को जून माह के प्रथम पखवाड़ा में ग्रीष्म कालीन अवकाश 16 जून को समाप्त हो रहा है। पुनः बच्चो को आंगनवाड़ी में आकर शाला पूर्व शिक्षा और ताजा पूजा पोषण आहार प्राप्त करने के लिए महिला बाल विकास विभाग बहोरीबंद द्वारा नवीन पहल की जाकर सभी दर्ज बच्चो को आमंत्रण पत्र दिए गए। आमंत्रण पत्र की खासियत यह है कि इसे बच्चो के नाम से ही दिया गया है और जिस बच्चे को जो पसंद है उसी अनुसार कार्ड पर चित्र चिपकाये अथवा रंगों से बनाए गए है।बच्चो के अभिभावकों को भी हल्दी चावल देकर आमंत्रित किया गया है और 16 जून से नियमित बच्चो को आंगनवाड़ी केंद्र भेजने हेतु आग्रह किया गया ।आमंत्रण पत्र को आकर्षक और  मनोहारी स्वरूप में डिजाइन किया गया है।बाल सृजन की ओर एक रचनात्मक कदम चित्रों से सजे आमंत्रण पत्र आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चों को बुलाने बहोरीबंद विकासखंड मे अनोखी पहल की गईं है!
क्योंकि आँगनबाड़ी केंद्र सिर्फ शिक्षा का स्थान नहीं, यह बचपन को संवारने की प्रयोगशाला है!हल्दी चावल के साथ संस्कारो की सौगात सिर्फ कागज नहीं, संस्कारो का प्रतीक चावल भी इस आमंत्रण पत्र के साथ दिया जा रहा है!जिससे यह सिर्फ शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि संवेदना ओर संस्कृति का संगम बन जाता है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें