बावड़ी की साफ -सफाई कर दिया गया जल संरक्षण का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विकासखंड बहोरीबंद में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा बावड़ी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया!जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल के मार्गदर्शन में ग्राम बाकल स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित बावड़ी की साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत एवं म.प्र. जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था आयुष जन कल्याण सेवा समिति पटना, मढ़िया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बावड़ी की सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्षाजल संचयन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सरपंच मनोज कुमार पटेल, सचिव बेडीलाल, रोजगार सहायक दीपक दुबे,नवांकुर सेक्टर प्रभारी धनीराम पटेल,परामर्शदाता रामसिंह पटेल, उमा अवस्थी, रामेश्वर पटेल, रामभरोस पटेल, नेहा अग्रवाल, ख़ुशी यादव, शिल्पा कालार,प्रीति यादव, महक गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल,जितेश दुबे,रामगुलाम पटैल, मनजीत शर्मा,आनन्द बर्मन सहित अन्य ग्रामीणजनो की उपस्थित रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें