महिलाओं ने खेली राधा-कृष्ण संग  होली,दिखा बिरज सा नजारा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: पवित्र पुरषोत्तम मास चल रहा है!अधिकमास के चलते मंदिरों मे विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है!पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर स्लीमनाबाद स्थित रसिक बिहारी जू मंदिर मे महिला मंडल सदस्यों द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है!शनिवार को स्लीमनाबाद स्थित रसिक बिहारी जू सिंहवाहिनी मंदिर मे होली महोत्सव मनाया गया!यहां वृंदावन और बिरज का नजारा देखने को मिला।जहां राधा- कान्हा संग जमकर होली खेली।रंग गुलाल और फूलों की बारिश से पूरा माहौल सरोबोर रहा।महिला मंडल के द्वारा रँगपंचमी पर होली गीत आज बिरज मैं होली रे रसिया,होली खेले रघुवीरा अवध मैं होली खेले रघुवीरा,रंग से रंग मिलाना सजन तुम ऐसे रंग मिलाना,खेली खेली रे राम संग फाग अवध मैं भरे रे कटोरा रंग केसर के जैसे  एक से बढ़कर एक फाग गीतों की धुन पर नाचती हुई होली महोत्सव पर्व को सेलिब्रेट की।ब्रज होली से पूर्व मंदिर मे फूलों की होली खेली गई।शाम के समय फल श्रंगार दर्शन कर भगवान बाँके बिहारी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए व आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।अधिकमास मैं की गई आराधना से प्राप्त होता हैं अक्षय फल-पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि पुरषोत्तम मास 17 मई से प्रारम्भ हुआ तो जो 15 जून तक चलेगा!पुन: 15 जून को इस मास की समाप्ति के बाद मांगलिक कार्यों के मुहूर्त प्रारंभ होंगे। अधिकमास मे निष्काम भाव से किए गए व्रत आदि का अक्षय फल प्राप्त होता है और व्रती के सभी अनिष्ट नष्ट हो जाते हैं।पुरषोत्तम मास में तपस्या, ध्यान, व्रत, उपवास और दान का अनंत फल प्राप्त होता है। अधिकमास के अधिष्ठाता देवता भगवान विष्णु हैं। उन्होंने स्वयं कहा है कि इस माह में की गई आराधना अक्षय फलदायी होती है और परमात्मा प्रसन्न होते हैं।

अखंड राम नाम संकीर्तन का आगाज 

पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर समीपस्थ उत्तमपुर टिकुरी स्थित बाबा हरिदास मंदिर मे शनिवार से अखंड राम नाम संकीर्तन शुरू हुआ जो रविवार को प्रात 9 बजे समापन होगा!
साथ ही रविवार को हवन पूर्णाहुति के साथ कन्या पूजन, कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा होगा!सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर श्रीराम नाम संकीर्तन एवं भण्डारा प्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें