बांके बिहारी भगवान को अर्पित किए गए 56 प्रकार का भोग, झुमके नाची गोपियां

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :पवित्र पुरषोत्तम मास चल रहा है।इसके चलते मंदिरों मैं विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है।स्लीमनाबाद स्थित प्रसिद्ध सिंहवाहिनी मंदिर मे महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है।जिसमें प्रतिदिन रामचरित मानस पाठ का गायन किया जा रहा है।जो एक माह तक अनवरत जारी रहेगा। प्रतिदिन सिंहवाहिनी मंदिर मैं भगवान बांके बिहारी का अभिषेक किया जा रहा है।
साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।बुधवार को महिलाओं के द्वारा 56 प्रकार का भोग बांके बिहारी को अर्पित किया गया ।महिलाओं के द्वारा पुरषोत्तम मास मैं मंगलमय गीत गाये व नृत्य भी किया गया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाया।पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान बांके बिहारी का पवित्र माह है।पुरषोत्तम मास स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इससे पाप का नाश होकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुरुषोत्तम ( अधिक ) मास के अवसर पर अधिक फल की प्राप्ति हेतु सिंहवाहिनी मंदिर स्लीमनाबाद मे महिला मंडल द्वारा वर्ष भर मे आने वाले सभी उत्सव मनाये जा रहे है!जिसमे शरद पूर्णिमा,दीपावली,भगवान जन्म,हरियाली तीज,अक्षय तृतीया, भगवान का विवाह आदि मनाये जा रहे है! जिसमे मंगल गान के साथ रामायण का आयोजन भी किया जा रहा है!इस दौरान सिंहवाहिनी महिला मंडल की सदस्य उत्तरा दुबे, आभा दुबे,मनोरमा त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी, मीना शर्मा,निशा दुबे,सोमवती,उपमा त्रिपाठी,श्यामा,रजनी दुबे,सरिता त्रिपाठी,पूजा दीक्षित, रामसखी,सुनीला गुप्ता, सावित्री ठाकुर, अनुसुईया ,सुधा दुबे सहित अन्य महिलाये सहभागिता कर रही है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















