आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
जबलपुर,शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, आईटीआई जबलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 26 मई से प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में 30 विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक विषयों में कुल 1 हजार 376 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रवेश पोर्टल dsd.mp.gov.in पर जाकर नवीन पंजीयन कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पूर्व में पंजीयन कराया है, उसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वे निर्धारित अवधि में सुधार करा सकते है।प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आईटीआई परिसर में विशेष हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। विशेष हेल्पडेस्क से मोबाईल नंबर 9893442938 एवं 7974246989 पर संपर्क कर किया जा सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया से अपरिचित आवेदक एमपी ऑनलाइन केंद्रों की सहायता से भी पंजीयन करा सकते हैं।संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे उन्हें तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















