सिहोरा की घुघरी कला में गंदगी से ग्रामीण परेसान

जबलपुर ;एक तरफ तो सरकार स्वच्छता को लेकर पानी की तरह पैसा बहा रही है तो वहीं जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं की गंदगी और गंदे पानी को कहीं भी जमा न होने दें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें लेकिन कुछ पंचायतें सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रही ताजा मामला सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत घुघरी कला का है जहां पर ग्राम घुघरी और दुबियारा में गांव में प्रवेश करते ही आपको कचरे के ढेर नजर आ जायेगें,इतना ही नहीं गांव के अंदर नालियां बजबजा रहीं हैं,तो गांव में पंचायत द्वारा बनवाये गए नाडेप भी टूटने लगे हैं।

सफाई को लेकर गम्भीर नहीं है पंचायत
वहीं ग्रामीणों की मानें तो गांव के प्रवेश करते गंदगी की बदबू और गांव के अंदर बजबजा रहीं नालियों के चलते ग्रामीण गन्दगी के बीच रहने मजबूर हैं, सामने बरसात है यदि ऐसे ही हालत रहे तो पूरा गांव बीमारियों की चपेट में आ जायेगा।ग्रामीणों के आरोप है की सफाई व्यवस्था को लेकर सरपँच सचिव ध्यान नहीँ देते जिसके चलते आज ग्रामीण गन्दगी से परेसान है, जबकि इस बात की जानकारी सरपँच सचिव को भी है।
इनका कहना है,सफाई के लिए पैसा पर्याप्त है जब स्वीपर मिलेगा तो सफाई होगी,सफाई चालू हो चुकी है।
ग्राम सरपँच ,मूलचंद चौधरी
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















