पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाह,नर्मदा में बहाई नर्मदा की रेत

जबलपुर,प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज रविवार को जबलपुर अनुभाग के ग्राम बहोरीपार में नर्मदा नदी किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित पाई गई लगभग 3 हाईवा रेत को जेसीबी की सहायता से वापस नदी में प्रवाहित कर दिया गया।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयक मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप तिवारी, थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे शामिल थे। कार्यवाही के दौरान ग्राम कोटवार, सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया तथा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रेत को नदी में प्रवाहित कर उसका विनिष्टीकरण किया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














