अवैध शराब से भरी वेन्यू कार पलटी,पुलिस के पहुँचते ही भागने लगा चालक

जबलपुर :सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लगभग एक लाख रूपये कीमती शराब को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1050 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 5 हजार रूपये की एवं कार जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि दिनॉक 29-5-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सहसन के पास पाटन शहपुरा मेन रोड पर एक वेन्यू गाडी का चालक अपनी गाडी को तेज रफतार में चल रहा था तेजी से चलाने के कारण अनियंत्रित हो कार पलट गयी है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस को वेन्यू कार एमपी 20 सीजे 9434 सड़क के नीचे पलटी हुई मिली, गाडी के पास शराब के पाव बिखरे पडे थे जिन्हें एक व्यक्ति समेट कर गाड़ी मे भर रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम हिमांशु रजक उम्र 29 वर्ष निवासी शीतला माई तेल मिल के पास कुचबंधिया मोहल्ला घमापुर बताया एवं स्वयं के द्वारा उक्त गाडी चलाकर अवैध शराब का परिवहन करना स्वीकार किया, हिमांशू को सड़क दुघटना के कारण चोटे आ गयी थी, चैक करने पर गाडी की डिक्की तथा आगे व पीछे की सीटो में कार्टूनों एवं बोरियों में कुल 1050 पाव देशी शराब कीमति 1 लाख 5 हजार रूपये की रखी मिली। आरोपी के कब्जे से 1050 पाव देशी शराब एवं वेन्यू कार एमपी 20 सीजे 9434 कीमती 5 लाख रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, आरक्षक गंगा राम, पुष्पेन्द्र, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















