चोरी की नियत से ठेकेदार ने ट्रक में लोड कर लिए पाइप

जबलपुर:जल आपूतिर् कि लिये बिछाने हेतु रखे पाईपों को चुराने की नीयत से ट्रक में लोड करवाने वाले ठेकेदार के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में आज दिनंाक 28-5-26 को रात्रि इंद्राना पहाडी के पास पाईप चुराने का प्रयास किये जाने सूचना पर पहुंची पुलिस को अनूप बाबू मिश्रा उम्र 43 वषर् निवासी संजीवनीनगर ने बताया की वह अफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में प्रबंधक-पी एण्ड ए के पद पर कायर्रत है अफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड , का आफिस रायल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल गेट नम्बर 1 संजीवनीनगर गढ़ा मे स्थित है हम एमपी जल निगम मयार्दित जबलपुर के लिये जल आपूतिर् योजना के तहत जबलपुर मल्टी विलेजेस योजना में शहपुरा सिहोरा, पाटन पनागर और मझौली तहसील में जल आपूतिर् पाईप बिछाने और अन्य सिविल कायर् कर रहे हैं दिनांक 27-5-26 की रात लगभग 11 बजे उसे रोहित बमर्न हाईड्रा क्रमांक एमपी 20 एक्स सी 0417 के आपरेटर ने मोबाइल से सूचना दी कि मेससर् कशिश कंस्ट्रक्शन के मालिक शिशुपाल निवासी जिला ललितपुर दैलवारा उत्तरप्रदेश जो कि हमारा ठेकेदार है के द्वारा इ्रंद्राना पहाड़ी के पास जो 500 मिमी व्यास पाईप बिछाने के लिय रखे थे उन्हें लोड कराया जा रहा है, न तो हमने और न ही कम्पनी के किसी अधिकारी ने इनको रात में पाईप लोड करने के लिये बोला था और ये पाईप 7 नग चोरी करने की नियत से ट्रक क्रमांक जीजे 12 ए वाई 0194 में लोड कर दिये गये थे जिसको हमारी टीम ने रात को पकड़ा ,ट्रक ड्रायवर ने अपना नाम प्रभू यादव बताया है ट्रक को हमारे स्टोर याडर् मझौली में लाकर खड़ा कर दिये।लिखित शिकायत पर शिशुपाल निवासी खुरा दैलवरा कोतवाली जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













