सुकून में अब नहीं मिलेगा सुकून, प्रशासन ने जड़ा ताला

जबलपुर :सुकून रिसॉर्ट में अब लोगों को सुकून नहीं मिलेगा दरसअल घाना स्थित सुकून रिसॉर्ट के निरीक्षण में जांच दल ने किचन में गंदगी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाये जाने तथा फायर प्लान एवं फायर एनओसी न होने जैसे अनेक अनियमितता पाए जाने के चलते रिजॉर्ट को तुरंत ही सील कर दिया गया है।एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि सुकून रिसॉर्ट के संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर जीवित बहते हये नाले के प्रवाह को संकीर्ण कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान रिसॉर्ट का किचन अत्यंत बदबूदार और गंदा पाया गया। इसके साथ ही सुकून रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री भी खुले में रखी पाई गई थी।
विवादित है सुकून
घाना स्थित सुकून रिजॉर्ट हमेशा ही विवादों से पुराना ही नाता रहा है। नाले में कब्जा की शिकायत पहले भी हुई लेकिन लचर कार्यप्रणाली के चलते संचालक विवेक त्रिपाठी के हौसले बुलंद रहे । सुकून होटल के नाम से जबलपुर में अनेक होटल संचालित होती आ रही है। गौरतलब है कि कल भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कटंगी बायपास स्थिति सुकून होटल में अवैध गतिविधि के चलते हंगामा खड़ा कर दिया था । वही यादव कॉलोनी के पास स्थित सुकून होटल के संचालन में अनियमितता के संचालन के लिए एक सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत की डिमांड कर दी थी लेकिन पूर्व में प्रशासनिक कामकाज के अनुभव के चलते इस सब इंस्पेक्टर को घूस लेने के आरोप में निलंबित भी करवा दिया था,लेकिन अवैध गतिविधि के रुकने का क्रम थमा नहीं है।
सुकून रिसॉर्ट को भी किया सील
प्रशासन की टीम ने सोमवार को जबलपुर तहसील के अंतर्गत घाना स्थित सुकून रिसॉर्ट का भी निरीक्षण कर किचन में गंदगी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाये जाने तथा फायर प्लान एवं फायर एनओसी न होने पर इसे सील कर दिया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















