25 मई तक प्राप्त किये जायेंगे प्रारूप मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति
जबलपुर,राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों की मतदाता सूची के जारी वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पंचायतों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 15 मई को किया जा चुका है। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्तियां 15 मई से 25 मई तक प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किये जायेंगे।बैठक के दौरान अधिकारियों और राजनैतिक दलों के बीच नगरीय निकाय और पंचायतों की शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने तथा वार्डों के परिसीमन को लेकर गहन चर्चा हुई। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि वार्डों में एक ही परिवार के सभी व्यक्तियों के नाम एक ही मतदान केंद्र में शामिल किए जाएं, जिससे भविष्य में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में जानकारी दी गई कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 30 मई तक किया जायेगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को ग्राम पंचायतों एवं विहित स्थानों पर किया जायेगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















