छाछ सेवा से हजारों लोग हो रहें हैं लाभांवित

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा: श्री शक्ति ट्रस्ट और संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गौशाला द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आम जनमानस में नि:शुल्क छाछ का वितरण अनवरत जारी है । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि यह सेवा प्रति रविवार बस स्टैंड पर अनवरत जारी है । श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से महाशिवरात्रि के समय से प्रारंभ हुई सेवा ग्रीष्म ऋतु के अंत तक जारी रहेगी । आयुर्वेद में छाछ एक औषधिय पेय है । इसके सेवन से पेट के बहुत से रोगों से छुटकारा मिलता हैं साथ ही गर्मी से राहत मिलती हैं । आयुर्वेद में छाछ की बड़ी भारी महिमा है । हम लोग देशी गाय के दूध से बना छाछ ही उपयोग में लातें हैं । जिलेवासियों को वर्ष भर इस सेवा का इंतजार रहता है ।

जिले के उच्च अधिकारियों से लेकर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस सेवा में शिरकत करते हैं । प्रति सप्ताह 3 हजार से अधिक लोग इस सेवा से लाभान्वित होतें हैं । इस दैवीय कार्य में खजरीं गौशाला के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , पी. आर. शेरके , धनाराम सनोडिया , सुभाष इंगले , अशोक कराडे , नारायण ताम्रकार , तिलक सिंह पन्द्राम , कैलाश राउत , बबलू सूरजप्रसाद माहोरे , रामेश्वर कर्मवीर , गोवर्धन मालवीय , अश्विन पटेल ,ओमप्रकाश डहेरिया , हरिओम सूर्यवंशी , भूपेश पहाड़े महिला समिति से ललिता घोगें , विमल शेरके , डॉ. मीरा पराड़कर , शकुंतला कराडे , वर्षा आहूजा , योगिता पराड़कर , सुधा ताम्रकार , प्रीति सोंनारे , करुणेश पाल , कृष्णि राठौड़ ,छाया परसाई ,कल्पना सोनी ,अनुपमा पवार आदि अपनी – अपनी सेवाएं दे रहें हैं । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें