शुभ मांगलिक कार्यों के साथ बजने लगी अब शहनाईयाँ

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : शादियों की कतार मे लगे हुए लोगों को अब इंतजार की घड़िया समाप्त हो गईं है !
जी हाँ 14 अप्रेल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद से फिर शादियों का दौर शुरू हो गया है !मंगलवार को खरमास का समापन हो गया!खरमास समाप्त होते ही विवाह, गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा जैसे मांगलिक कार्य शुरू बुधवार से शुरु हो गये !
अप्रेल मै कुल आठ, मई मे भी आठ, जून मे भी आठ ओर जुलाई मे कुल चार विवाह मुहूर्त है!

चातुर्मास से फिर बंद होंगे विवाह 

इसके बाद चातुर्मास में विवाहों पर ब्रेक एक बार फिर से लगेगा!मान्यता है कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह पाताललोक में जाकर विश्राम करते हैं, इस समय को ही चातुर्मास कहा जाता है!साल 2026 में 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक चातुर्मास रहेगा!इन 4 महीनों में विवाह के मुहूर्त नहीं हैं!20 नवंबर 2026 को देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागेंगे!इसके बाद एक बार फिर से शुभ मांगलिक कार्यों के साथ शादी -विवाह शुरू होंगे!पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि अप्रैल के महीने में पहला मुहूर्त 15 अप्रैल था । उसके बाद 20,21,25,26,27,28,29अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त है। अक्षय तृतीया का दिन शादी विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त में से एक माना जाता है।

खरमास मे नहीं होते शुभ कार्य

पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि खरमास के दिनों में ग्रहों की नकारात्‍मक ऊर्जा प्रभावशाली रहती है। इसलिए कोई भी शुभ कार्य इस वक्‍त संपन्‍न नहीं किया जाता है।सूर्य जब मीन राशि में या फिर धनु राशि में होते हैं तो उनकी ऊर्जा काफी कम होती है और ऐसा कहा जाता है कि शुभ कार्य के संपन्‍न होने के लिए सूर्य का तेजस्‍वी होना जरूरी होता है।सूर्य का 14 अप्रैल को उच्‍च राशि मेष में प्रवेश हुआ जिससे आदित्‍य योग बना और उनकी सकारात्‍मक ऊर्जा में वृद्धि हुई । इसलिए खरमास के बाद ही शुभ कार्य करना अच्‍छा माना जाता है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें