शाला में नहीं मिला एक भी विद्यार्थी,कलेक्टर ने कर दी बड़ी कार्यवाही 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक गहलोत ने बुधवार के दिन मझौली क्षेत्र का सघन भ्रमण कर शासकीय गतिविधियों के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान चनगवां आरोग्य मंदिर में उन्होंने चिकित्सकों से एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति पर चर्चा की और इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने माध्यमिक शाला भवन और आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों के स्वास्थ्य, वजन और पोषण आहार की जानकारी ली गई। आंगनवाड़ी पोर्टल पर बच्चों से संबंधित आवश्यक डेटा अपडेट न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने संबंधित कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर का एक सप्ताह का वेतन काटने का प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए।

शाला में नहीँ मिले एक भी विद्यार्थी 

निरीक्षण का सिलसिला नंदग्राम की माध्यमिक शाला तक पहुंचा, जहां विद्यालय में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर पाई गई। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक न होने के कारण वहां उपस्थित दो शिक्षकों का एक-एक सप्ताह का वेतन और अनुपस्थित शिक्षक का पंद्रह दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने चनगवां में ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान और गंगा जल संवर्धन के तहत निर्मित नवीन तालाबों का अवलोकन किया। अंत में पौड़ा पहुंचकर निर्माणाधीन तहसील भवन के कार्यों का भी जायजा लिया गया और निर्माण की गुणवत्ता एवं समय-सीमा के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए। मझौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम इंद्राना में आयोजित होने वाले यज्ञ की व्‍यवस्‍थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम सहित संबंधित क्षेत्र के अधिकारी मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें