16 से 30 अप्रैल तक चलेगा जनगणना का प्रथम चरण
जबलपुर,भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए सभी शासकीय विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, अन्य संगठनों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। जनगणना-2027 का प्रथम चरण 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में भी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 15 दिवस की अवधि में स्व-गणना की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जन से इस अवधि के दौरान स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है तथा अपने परिवार के सदस्यों का विवरण भी सुनिश्चित रूप से भरने कहा गया है। स्व-गणना के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसका लिंक https://se.census.gov.in है। इस ऐतिहासिक चरण में 16 से 30 अप्रैल के बीच नागरिक ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के माध्यम से अपने परिवार और घर की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।स्व-गणना एक नया सुविधाजनक विकल्प है। यह परिवार के किसी भी उत्तरदाता को सुरक्षित वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने घर अथवा कार्यालय या अन्य किसी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरने की सुविधा प्रदान करता है। स्व-गणना के तहत आपको ऑनलाइन फार्म भरकर एक विशिष्ट आईडी जनरेट करना होता है, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होता है, जिससे डेटा सत्यापन आसान हो जाएगा। यह पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, ताकि लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी साझा कर सकें। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा। मकान सूचीकरण के तहत घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण होगा तथा जनसंख्या विवरण के तहत परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी आयु, शिक्षा और व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि स्व-गणना के दौरान सही उत्तर देना धारा 8 के तहत अनिवार्य है। स्वगणना में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें। अंतिम सबमिशन से पहले, स्वगणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान जांच की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















