गंज मंडी अग्निकांड पीड़ितों को व्यापारी संघ का फिर सहारा, पहले दिए 21-21 हजार अब 11 हजार की मदद

राजेश मदान बैतूल। गंज मंडी में पिछले सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड में जिन दो दुकानदारों की दुकानें जलकर राख हो गई थीं, उनकी मदद के लिए कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एक बार फिर आगे आया। संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रभावित व्यापारियों को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।समाजसेवी राजेश मदान ने बताया कि पिछले सप्ताह गंज मंडी में हुए अग्निकांड में दो फुटकर दुकानदारों की वर्षों की पूंजी जल गई थी। संकट की इस घड़ी में केट ने पहले भी 21–21 हजार रुपए की सहायता की थी और अब शनिवार को दोबारा 11 हजार रुपए की राशि देकर उन्हें कारोबार फिर से शुरू करने में सहयोग प्रदान किया है।श्री मदान ने कहा कि यह सेवाकार्य ईश्वर की ही सत्प्रेरणा से हुआ है जिनकी कृपा से व्यापारियों को सेवा में निमित्त बनने का सुअवसर मिला। आगे भी व्यापारीगण समय समय पर सेवाकार्यों में सहयोग प्रदाय करते रहेंगे।इस अवसर पर कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने कहा कि व्यापारी समाज एक परिवार की तरह है। किसी एक पर आई विपत्ति पूरे समाज की विपत्ति है। हमारा कर्तव्य है कि हम एक-दूसरे का हाथ थामें और फिर से खड़ा होने में मदद करें।
सहायता राशि प्राप्त करने वाले दुकानदारों आकाश विश्वकर्मा, दीपक अमझरे और श्रीमती भागवंती अमझरे ने व्यापारी संघ का आभार जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में मिली मदद से उन्हें बड़ा संबल मिला है। उन्होंने जल्द ही अपना व्यापार पुनः शुरू करने की बात कहते हुए कहा कि हम कई वर्षों से मंडी में व्यवसाय कर रहे है। हमारी आर्थिक स्थिति देखते हुए मंडी में हमें भी व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाना चाहिए।सहायता राशि सौंपते समय कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, समाजसेवी राजेश मदान, व्यवसायी फिरोज पटेल, आशीष साहू, सुरेश खोसला, असलम पटेल सहित व्यापारी संघ के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















