सदस्यों ने क्रूज से किया जल निगम के निर्माणाधीन इंटेकवेल का निरीक्षण

जबलपुर,जिला पंचायत जबलपुर की सामान्य सभा की आज शुक्रवार को “जल संवाद : नीर से नीतियों तक” की थीम पर बरगी डेम में क्रूज पर आयोजित की गई बैठक में जल निगम तथा मत्स्य पालन विभागों के कार्यों की समीक्षा न केवल समीक्षा की गई, बल्कि सदस्यों ने इन विभागों की परियोजनाओं का फील्ड विजिट भी किया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विवेक पटेल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। बैठक के बाद सामान्य सभा के सभी सदस्यों ने क्रूज से मौके पर पहुँचकर जल निगम के निर्माणाधीन इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इसी तरह बरगी डेम में मत्स्य पालन हेतु निर्मित केज कल्चर का अवलोकन भी सामान्य सभा के सदस्यों ने किया।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की सामान्य सभा के सदस्यों को जल निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि निगम की परियोजना क्रियान्वयन इकाई जबलपुर अंतर्गत जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी एवं मंडला जिलों में नर्मदा जल प्रदाय सुनिश्चित करने चार परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इन परियोजनाओं में जबलपुर जिले के 1307 गांवों में नर्मदा जल की आपूर्ति की जायेगी। इनमें जबलपुर समूह जल प्रदाय योजना में पाटन, शहपुरा, मझौली, सिहोरा एवं पनागर विकासखंड के 848 ग्राम, पायली समूह जल प्रदाय योजना में जबलपुर एवं शहपुरा विकासखंड के 186 ग्राम, छीताखुदरी समूह जल प्रदाय योजना में जबलपुर विकासखंड के 194 ग्राम तथा पडवार-पडरिया समूह जल प्रदाय योजना में जबलपुर विकासखंड के 79 ग्राम शामिल हैं। इनमें से पायली समूह जल प्रदाय योजना से 50 ग्रामों में कमिशनिंग का कार्य प्रगतिरत है।इसी प्रकार केज कल्चर से मत्स्य पालन की तकनीक के निरीक्षण के दौरान मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने राज्य शासन की एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विवेक पटेल एवं मुख्य कार्यपद अधिकारी जिला पंचायत साथी जिला पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित रहे इसके साथ जल निगम से महाप्रबंधक प्रबंधक एवं मत्स्य विभाग से सहायक मत्स्य के अधिकारी राजतिलक धुर्वे जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे समिति के सदस्य जनपद पंचायत अध्यक्ष जबलपुर मझौली कुंडम एवं शाहपुरा के जनपद पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















