सिहोरा में किसान की मेहनत हुई राख,चना के 350 बोझा जलकर खाक

जबलपुर/सिहोरा:किसान की चार महीने की मेहनत में पानी फिर गया,खेत मे रखी चना की फसल में लगी आग से लाखों रुपये की फसल जलकर स्वाहा हो गई,किसान का कहना है की खेत में बिजली कनेक्शन नहीं होने के बाद भी रहस्यमयी तरीके से चना की फसल में आग कैसे लग गई ?
यह है मामला
मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुडावल का है जहां पर एक किसान की मेहनत उस समय राख में बदल गई, जब खेत में रखे चना के करीब 350 बोझों में अचानक आग लग गई। पीड़ित किसान मुकेश पटेल ने इस घटना को साजिश करार देते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मुकेश पटेल के अनुसार, उन्होंने अपनी चार एकड़ की चना फसल कटवाकर खेत के पास गोदाम के नजदीक दो जगहों पर बोझा रखे थे। बारिश के चलते इन बोझों को तिरपाल से ढककर वह शाम करीब 7 बजे अपने मित्र के गांव आलासूर में एक कार्यक्रम में चले गए थे। इसी दौरान गांव के हीरालाल काछी ने फोन पर आग लगने की सूचना दी।सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक पूरा अनाज जलकर राख हो चुका था। खास बात यह रही कि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का विद्युत कनेक्शन नहीं था, जिससे आग लगने की घटना संदिग्ध बन गई है।पीड़ित किसान ने बताया कि इस आगजनी से उसे करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















