मझगवां में अनाधिकृत खनन करने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर : अनाधिकृत खनन करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवाॅ में सहा. खनिज अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे लेख है कि दिनांक 24/03/2026 को ग्राम गिदुरहा थाना मझगवा तहसील सिहोरा में भूमि क्रमांक 708 के अंश रकबा 1.81 हेक्टर मे खनिज आयरन ओर के अवैध उत्खनन की जांच नायब तहसीलदार (कायर्पालिक मजिस्ट्रेट) सिहोरा द्वारा की गई। मौका जांच के दौरान 01 नग पोकलेन मशीन अवैध आयरन ओर खनन में संलिप्त पाये जाने पर जप्त की गई है जिसे सुरक्षाथर् खड़ा कराया गया है कायर्पालिक मजिस्ट्रेट सिहोरा के प्रतिवेदन दिनांक 25/03/2026 मे उक्त खनन विजय पटेल निवासी अनुपमा सिटी कालोनी वि.वि. भोपाल द्वारा किया जाना का लेख किया गया है।प्राप्त प्रतिवेदन पर अनाधिकृत खननकतार् विजय निवासी अनुपमा सिटी कालोनी वि. वि.भोपाल के विरुद्ध धारा 4/21 खान एव खनिज (विकाश का विनियमन) अधिनियम 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













