मुक्तिधाम में मधुमक्खियों का हमला कई घायल

जबलपुर/सिहोरा:चिता से धुआं उठते ही मुक्तिधाम में मधुमक्खियों ने अंतिम संस्कार में गये लोगों पर हमला कर दिया,हमले में कई लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है की मंगलवार के दिन बुढागर के ताला ग्राम में अंतिम संस्कार के दौरान उस समय भयावह स्थिति निर्मित हो गई,जब मधुमक्खियों के झुंड ने अंतिम संस्कार में गये लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ताला के पूर्व सरपंच अस्सू पटेल के पिता संतु पटेल (60) का निधन हो गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीण और परिजन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए एकत्र हुए थे।जैसे ही चिता को मुखाग्नि दी गई, आग की लपटों और धुएं का गुबार ऊपर उठा। धुएं की चपेट में आते ही मुक्तिधाम परिसर के पास स्थित पेड़ों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते हजारों मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
श्मशान में मची भगदड़,जान बचाने भागे क लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का हमला इतना अचानक और तीव्र था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मुखाग्नि के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई।
लोग सिर पर कपड़ा ढंककर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग खुद को बचाने के लिए पास की झाड़ियों और गड्ढों में छिप गए।
अवरुद्ध हुई रस्में
वहीं हमले के कारण कुछ देर के लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुक गई। स्थिति थोड़ी सामान्य होने के बाद शेष औपचारिकताएं पूरी की गईं।मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए लोगों के शरीर पर सूजन और तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में मधुमक्खियों के छत्तों के कारण डर बना रहता था, लेकिन धुएं ने आज उन्हें बेहद आक्रामक बना दिया।”जैसे ही धुआं ऊपर की ओर उठा, मधुमक्खियां झुंड बनाकर टूट पड़ीं। चारों तरफ भगदड़ मच गई थी, लोग अंतिम संस्कार छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














