जिद करके ऑटो में बैठाया और पार कर दिए 70 हजार रुपये 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :बेटे के इलाज के लिए पैसे लेकर अस्पताल जा रहे पिता को ऑटो वाले ने यह कहते हुए की आपकी मदद कर रहा हूँ, पैसे न देना पहले तो जिद करके जबरजस्ती ऑटो में बैठाया फिर 70 हजार रुपये की जेबकटी कर फरार हो गया।

यह है मामला 

मामला थाना मदनमहल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 01/04/26 को प्रेम लाल झारिया उम्र 50 वषर् निवासी वीकटगंज उमरिया थाना कोतवाली जिला उमरिया ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसके बेटे मनमीत झारिया का स्वास्थ खराब होने से इलाज हेतु आशीष अस्पताल जबलपुर में भतीर् किया था जिसके लिए पैसे की जरूरत थी वह घर से पैसा लेकर वापस दिनांक 31/03/2026 को ट्रेन से जबलपुर बड़ी स्टेशन आया और मेट्रो बस से बैठकर ब्लूम चैक तक आया और फोन करके अपने बड़े बेटे भास्कर झारिया को सामान थैला पकड़ने के लिए बुलाया और ब्लूम चैक से बेटे भास्कर के साथ थैला लेकर आशीष अस्पताल पैदल आ रहे थे शाम लगभग 04 बजे होमसाईन्स कॉलेज के सामने एक नीले आसमानी रंग का आटो वाला उसे बोला कि कहा जाना है बैठ जाओ तब उसने बोला पास ही आशीष अस्पताल जाना है हमे आटो की आवश्यकता नही है तो आटो वाला पैसे मत देना मैं आपकी मदद कर रहा हूँ कहकर जिद कर आटो में उसके बेटे को पीछे बिठाया जिसमें दो लोग पहले से बैठे हुए थे एवं उसे अपने दाहिने तरफ सामने बैठा लिया और धक्का मुक्की करते आशीष अस्पताल तक लेकर आया और हम दोनो बाप बेटे को उतार दिया। आटो से उतरते ही उसनेे अपने वाये पेन्ट की जेव चैक किया तो उसकी पेन्ट की जेब में रखे करीवन 70000/- (सत्तर हजार रूपये) नगदी नही थे वह तत्काल आटो वाले के पीछे दौड़ा तो आटो वाला तेजी से आटो लेकर रेल्वे स्टेशन मदन महल की तरफ भाग गया आटो वाले ने उसके जेव से 70000/- रूपये नगद चोरी किया है । रिपोटर् पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें