पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार

जबलपुर:पिता की हत्या करने वाले 16 वषिर्य पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर प्रशिक्षु (भा.पु.से.) ने बताया कि दिनंाक 29-3-26 की रात विक्टोरिया अस्पताल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को 40 वषिर्य महिला ने बताया कि 36 वषिर्य ब्यक्ति की पहली पत्नी की मृत्यु होने से उक्त व्यक्ति ने उसे पत्नि बनाकर रखा है दिनंाक 29-3-26 को रात लगभग 10 बजे उसका पति घरेलू बातों को लेकर शराब पीकर उससे झगड़ा विवाद कर गाली गलौज कर रहा था तभी पति की पहली पत्नी का 16 वषिर्य लड़के ने पति को गालियंा देने से मना किया तो पति ने 16 वषिर्य लड़के को धक्का मार दिया जिससे उक्त लड़के ने नाराज होकर घर में रखी चाकू से अपने पिता के सीने में मार दिया जिन्हें उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने उसके पति उम्र 36 वषर् को मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नीता जैन घटनास्थल पर पहुॅची जिनकी उपस्थिति में पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये 16 वषिर्य विधि विवादित बालक के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर 16 वषिर्य विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















