नो राते नो दिन माई दशम दिन विदाई ,विसर्जन मां चली,नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– नौ रात, नौ दिन माई, दशम दिन विदाई, विसर्जन की बेला आई इस बिरह गीत के साथ क्षेत्र में मां दुर्गा को विदाई दी गई। विसर्जन जुलुस में मां के भक्त डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। जगह-जगह उन पर अबीर और गुलाल की बौछार हो रही थी। यह नजारा स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे शनिवार को चल समारोह देखने को मिला।देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने का क्रम चला। इसके पहले श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन किया और आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।जगह जगह कन्या पूजन,कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुए।
चल समारोह देर शाम निकला जिसका जगह जगह स्वागत हुआ!नवरात्रि के अवसर पर खरखरी न. 2 मैं देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।जहां गायिकाओं के द्वारा देवी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए करतब

चल समारोह में अखाड़ों के कलाकारों ने जगह-जगह करतब दिखाए। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्ग कलाकारों ने अनेक स्थानों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही।चल समारोह का नजारा देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी हुई थी।  अनेक स्थानों पर लोगों का मजमा लगा हुआ था। लोग घरों की छतों पर खड़े होकर चल समारोह का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही चल समारोह गुजर रहा था, छतों से लोग पुष्पवर्षा कर रहे थे। आसपास से भी कई लोग इस चल समारोह को देखने के लिए पहुंचे थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें