शक्ति की उपासना मैं नौ दिनों तक लीन रहे भक्त,आयोजित हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र की स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे नौ दिनों तक धूम मची रही।देवी मन्दिरो से लेकर पंडालों तक भक्तिमय धार्मिक वातावरण बना रहा।प्रतिदिन सुबह से मातारानी के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों मैं पहुंचे।जहां मातारानी को जल अर्पित कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
वही सार्वजनिक समितियों के माध्यम से पंडालों मैं विराजित देवी प्रतिमाओं की झांकिया लोगो के मन को आकर्षित कर रही है।देवी प्रतिमाओं की झलक देखने रात्रि के समय भक्तो का सैलाब पंडालों मैं उमड़ा।चैत्र नवरात्र का समापन शुक्रवार को नौ दिनों मै हो गया।नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई।
मातारानी को चढ़ाई चुनरी ,विश्व कल्याण की कामना
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को देर शाम स्लीमनाबाद स्थित चंडी माई मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली।भक्तगण चंडी माई स्थल से चुनरी यात्रा मातारानी की जयघोष करते हुए प्रारंभ की।बैंड बाजा की धुन पर चुनरी यात्रा मैं शामिल भक्तों के द्वारा देवी गीत मातारानी की जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण की।नगर मैं स्थापित सभी देवी मंदिरों से होते हुए नगर महारानी स्थल पहुँची।जहां शक्ति की उपासना की विधि विधान से पूजा अर्चना कर चुनरी मातारानी को अर्पित की गई व देर शाममहाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
इस दौरान कथावाचक पंडित दिलीप पौराणिक,जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी,केशव दुबे ,नरेन्द्र दुबे, बृजेश दुबे ,रवि दुबे ,जयदीप त्रिपाठी, बलराम गुप्ता,गोपाल गुप्ता, शेखर यादव, गिरानी यादव,प्रेम सिह सहित बड़ी संख्या मैं लोगो की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















