मातारानी की भक्ति लीन हुआ स्लीमनाबाद महाविद्यालय

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– जगत जननी आदिशक्ति की पावन भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्र का शुक्रवार को समापन हो गया!इन नौ दिनों तक भक्त मातारानी की भक्ति मै लीन रहे!
गुरुवार को नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी मन्दिरो मैं भारी भीड़ पूजा अर्चना व दर्शनार्थ के लिए पहुँची।अष्टमी तिथि पर महागौरी की पूजा अर्चनाकरने भोर होते ही देवी-देवालयों मैं जल चढ़ाने भक्तो का सैलाब उमड़ा।मातारानी को जल अर्पित कर,अठवाई चढ़ाई व  पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।

स्लीमनाबाद महाविद्यालय रहा भक्तिमय 

चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तहत भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया!जहाँ मातारानी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गईं!इसके साथ देवी आराधना कर भक्तिमय देवी गीत गाये गये!छात्र -छात्राओं के द्वारा देवी भगत,संकीर्तन पाठ, रामायण पाठ सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम किये गए।इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय,डॉ किरण खरादी, डॉ प्रीति यादव,डॉ शैलेन्द्र जाट,डॉ भारती यादव,अनिल शाक्य, अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें