छह दिन तक कृषि उपज मण्डी में नहीं होगा नीलामी का कार्य

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,त्यौहारों, शासकीय अवकाश एवं बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के मद्देनजर कृषि उपज मण्डी प्रांगण जबलपुर में शुक्रवार 27 मार्च से लेकर बुधवार 01 अप्रैल तक नीलामी कार्य अस्थाई रूप से बंद रहेगा।कृषि उपज मंडी समिति के सचिव के अनुसार 27 मार्च को श्रीराम नवमी, 28 मार्च को बैंक का अवकाश, 29 मार्च को रविवार का अवकाश, 30 मार्च को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, 31 मार्च को महावीर जयंती तथा 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होने के कारण मण्डी में किसी भी प्रकार का नीलामी कार्य संपादित नहीं किया जाएगा।सचिव ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इस अवधि के दौरान अपनी उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर में लेकर न आएं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें