एल-1 और एल-2 अधिकारियों का सेवोत्तम प्रशिक्षण 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा ई-दक्ष केन्द्र में 25 एवं 26 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों का सेवोत्तम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली के सहयोग से आरसीव्हीपी नरोन्हा, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में स्थापित सेवोत्तम सेल के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर सेवोत्तम की अवधारणा, सुशासन के सिद्धांत, मध्य प्रदेश लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम 2010, अधिसूचित सेवाएँ, लोक सेवा केंद्र, एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट, समाधान एक दिवस, सीएम हेल्पलाइन 181, सीपीग्राम, समाधान ऑनलाइन, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस तथा आईटी आधारित शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण लोक सेवा प्रबंधक विभाग के जिला प्रबंधक तरुण प्रजापति तथा ई-दक्ष केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक संदीप पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सेवा वितरण तथा लोक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें