ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण ग्राम कल्हैयाखुर्द में हुआ आयोजित

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – विकासखंड बहोरीबंद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति, कौड़ियां द्वारा सेक्टर कौड़ियां के अंतर्गत गठित समस्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित आदर्श ग्राम कल्हैयाखुर्द में किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का परिचय कराया गया।सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र दाहिया द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए त्रैमासिक कार्यों की समीक्षा की गई। चाय-नाश्ते के पश्चात रामेश्वर पटेल एवं सोमनाथ प्रधान द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से उपस्थित समितियों को जागरूक किया गया।विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा,स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन पर आधारित प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।विशेष प्रेरणास्रोत परामर्शदाता अवधेश बैरागी ने समग्र ग्राम विकास के लिए ग्राम पंचायत में बेसलाइन सर्वे कर ग्राम की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की पहचान कर आपसी सहयोग से उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है।भोजन अंतराल के बाद परामर्शदाता रामसिंह पटैल ने समितियों के दस्तावेजीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं परामर्शदाता आशीष तिवारी ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की जानकारी दी।नवांकुर संस्था के मनोज कुमार एवं प्रस्फुटन समिति के सुमित परौहा द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी दी गई। पूजा पटेल द्वारा उपस्थित नवांकुर सखियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के समापन अवसर पर बहादुर सिंह अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कल्हैयाखुर्द ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान रमन सिंह, जवाहर सिंह, अरुण पटेल,बहादुर सिंह, कमल सिंह, रत्नेश सिंह, अभिषेक सिंह, जालम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, सोमनाथ प्रधान, सोनू विश्वकर्मा, गिरानी लाल सहित सभी समितियों के पदाधिकारी एवं नवांकुर सखियों की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















