केबल कार पर एनडीआरएफ ने किया सघन मॉक अभ्यास

जबलपुर :एनडीआरएफ, वाराणसी के बचाव कर्मियों ने उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में जबलपुर नर्मदा रोपवे भेड़ाघाट में विभिन्न हितधारक संस्थाओं के साथ केबल कार की परिकल्पना पर आधारित एक सघन मॉक अभ्यास आयोजित किया। अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख हितधारक एजेंसियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।इस दौरान टीम के मार्गदर्शन में आये एनडीआरएफ के उप कमांडेंट कुलदीप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन, प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना तथा सभी हितधारक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपात स्थित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।इस मॉक अभ्यास एनडीआरएफ के सामान्य निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, रोपवे प्रबंधक भेड़ाघाट विजय नागदेवे एवं सुनील गर्ग आपदा प्रबंधन जबलपुर के मार्गदर्शन में किया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















