भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि पंचतत्व में विलीन

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल (34 वर्ष) की अचानक हृदयाघात से मौत हो गई।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वें एक स्पेशल चाइल्ड थीं। और लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर लगभग 12 बजे निधन हो गया।बता दें कि श्री खंडेलवाल की धर्मपत्नी और आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल बेटी के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहती थी।

शाम को हुआ अंतिम संस्कार

बेटी की मौत की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल शीघ्र ही भोपाल से बैतूल पहुंचे। शाम 5 बजे बैतूल गंज में उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई और कोठी बाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।जिसमें जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में लोग शवयात्रा में शामिल हुए।वहीं पूर्व विधानसभा स्पीकर सीता शरण शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, शैलेंद्र बैरवा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,पूर्व विधायक निलय डागा ,खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संतोष पारिख, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताये हुए कहा कि सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति !

सुरभि के शरीर में अकड़न रहती थी

उनकी नैचुरोपैथी करने वाले विवेक जैन ने बताया कि वे सुरभि खंडेलवाल को काफी समय से एक्यूपंक्चर और नेचुरोपैथी दे रहे थे। सुरभि के शरीर में लगातार अकड़न रहती थी, जिसका इलाज नेचुरोपैथी और एक्यूप्रेशर से किया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। वे चलने-फिरने लगी थीं।ट्रीटमेंट के बाद हंसने लगी और इशारों से बातचीत की उन्होंने बताया कि सुरभि का काफी समय से इलाज चल रहा था। वे बोल नहीं पाती थीं, लेकिन हाव-भाव से काफी समझदार और होश में थीं। आज फिर से उनकी एक्यूप्रेशर थेरेपी हुई। इलाज के बाद वे हंसीं और वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की। थोड़ी देर बाद खाना खाया, फिर अचानक हार्ट अटैक आ गया।

जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत विजय खंडेलवाल
जन्म: 3 सितंबर 1964
जन्म स्थानः मथुरा, उत्तर प्रदेश
पेशाः व्यवसायी, पूर्व सांसद (14वीं लोकसभा), वर्तमान विधायक
शिक्षा : बी कॉम और एल एल बी
*पारिवारिक पृष्ठभूमि*
2008-09 में पिता विजय खंडेलवाल (सांसद बैतूल) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बने।
2013-2018: बैतूल से विधायक बने
2023 में फिर बैतूल से विधायक बने
पार्टी संगठन में भूमिकाएं
बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे।
पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें