gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: गोरखपुर और केन्ट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रूपये निकालने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जहाँ से अन्य प्रकरणों के सबंध में पूछताछ हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी विनोद गौतम पिता दालचंद गौतम उम्र 28 वर्ष निवासी तिलक वार्ड रेल्वे स्टेशन के पास जिला सिवनी

जप्ती- विभिन्न बैंकों के 66 नग एटीएम कार्ड, नगदी 5500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी कीमती लगभग 1 लाख रूपये, सोने की झुमकी कीमती लगभग 55 हजार रूपये एवं धोखाधड़ी से प्राप्त राशि 368000 (तीन लाख अड़सठ हजार) होल्ड कराई गई।

पहला मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोरखपुर में बी.एस. सिडाम उम्र 80 वर्ष निवासी थम्मन कॉम्पलेक्श गोरखपुर ने रिपोर्ट्र दर्ज करायी थी कि दिनॉक 1-12-25 को छोटी लाईन स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलने गया था जहां पर अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकालने व मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर उसके एटीएम का उपयोग कर 1 लाख 06 हजार 160 रूपये उसके बैंक खाते से निकाल लिये गये। रिपोर्ट पर थाना गोरखपुर कें अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

दूसरा मामला 

वहीँ दूसरा मामला केंट थाना का है जहां पर थाना केन्ट मे  रोहित सेन उम्र 34 वर्ष निवासी संजय अधारताल ने रिपोर्ट्र दर्ज करायी कि दिनॉक 24-01-26 को मेन रोड सदर मे स्थित यूनियन बैक के एटीएम से पैसे निकलने गया था जहां पर अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकालने व मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर उसके एटीएम का उपयोग कर 59 हजार 300 रूपये उसके खाते से निकाल लिये। रिपोर्ट पर थाना केन्ट कें अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

तीसरा मामला 

वहीं तीसरा मामला थाना ओमती का है जहां पर रसीद उद्दीन उम्र 60 वर्ष निवासी नया मोहल्ला बंदकुआ ओमती ने रिपोर्ट्र दर्ज करायी कि दिनॉक 27-01-26 को सिविक सेन्टर स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलने गया था जहां पर अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकालने व मदद करने के बहाने धोखाधड़ी करते हुये एटीएम की अदला-बदली कर उसके एटीएम का उपयोग कर 1 लाख 18 हजार 80 रूपये उसके खाते से निकाल लिये। रिपोर्ट पर थाना ओमती कें अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

चौथा मामला 

वहीं चौथा मामला थाना बेलबाग का है जहां पर विजय कुमार चौधरी उम्र 47 वर्ष निवासी कांचघर हनुमान टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कर्रइा कि दिनॉक 05-10-2025 को बाई का बगीचा जनता मार्केट के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये एटीएम की अदला-बदली कर उसके एटीएम का उपयोग कर उसके बैंक खाते से 47 हजार रूपये निकाल लिये गये। रिपोर्ट पर थाना ओमती कें अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी 

वहीं पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को एटीएम एक्सचेंज, एटीएम क्लोनिंग एवं सायबर अपराधों की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरोपियों की पतासाजी करते हुए फ्रॅाड, ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी एवं राशी, की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2  पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एम.डी.नागोतिया, डीएसपी क्राईम/नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट  उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर एवं थाना केन्ट की टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा बैंक फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी विनोद गौतम पिता दालचंद गौतम उम्र 28 वर्ष निवासी तिलक वार्ड रेल्वे स्टेशन के पास जिला सिवनी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी जिसने धोखाधड़ी करते हुये लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से बदले हुये एटीएम कार्ड के माध्यम से रूपये निकालना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंको के 66 नग एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी कीमती 1 लाख रूपये, सोने की झुमकी कीमती लगभग 55 हजार रूपये की जप्त की गई एवं धोखाधड़ी से प्राप्त राशि 368000 (तीन लाख अड़सठ हजार) होल्ड कराई गई। आरोपी बिनोद गौतम को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये और भी प्रकरणों में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड मे लिया जा रहा है।

तरीका वारदात 

एटीएम में पैसे निकालने व मदद करने के बहाने बातों में लगाकर एटीएम पिन देख लेना तथा मौका पाकर एटीएम कार्ड बदलकर नजदीक के एटीएम मशीन से पैसे निकाल कर व शापिंग करना।
उल्लेखनीय भूमिका-एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के खाते से रूपये निकालकर धोखाधडी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरणों का खुलासा करने में थाना प्रभारी गोरखपुर  नितिन कमल, थाना प्रभारी केन्ट  पुष्पेंद्र पटले थाना गोरखपुर के उप निरीक्षक चन्द्रभान सिह, प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, आरक्षक अनूप सिह, श्याम सुंदर, थाना केन्ट के प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा तथा सायबर सेल के आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें