5 वी व 8 वी कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्णता की ओर ,जल्द जारी होगा परीक्षा परिणाम

बहोरीबंद/ स्लीमनाबाद ;5 वी_8 वी की परीक्षा संपन्न होने के बाद राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देशानुसार 5 वीं एवं 8वीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है।बहोरीबंद विकासखण्ड मुख्यालय मैं शासकीय महावीर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है जहां उत्तरपुस्तिकाओ का मूल्यांकन कार्य हो रहा है।
अन्य विकासखण्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बहोरीबंद मूल्यांकन केंद्र मैं किया जा रहा है।वही बहोरीबंद विकासखण्ड की 5 वी व 8 वी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के दूसरे विकासखण्ड मैं किया जा रहा है।
5 वी व 8 वी उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के विकासखण्ड मूल्यांकन समन्वयक बीआरसीसी प्रशांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार 5 वी कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है, वही 8 वी कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी एक दो दिन मै पूर्ण हो जायेगा!मूल्यांकन कार्य पूर्ण होते ही अंकों की फीडिंग की जाएगी।मूल्यांकन कार्य पूर्ण ओर अंको की फीडिंग कार्य पूर्ण होते ही जो राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा तारीख तय की जाएगी ,उसमे 5 वी _8 वी का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।संभावना जताई जा रही है की जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है।राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य के लिए बीआरसीसी को मूल्यांकन समन्वयक बनाया गया था।साथ ही मूल्यांकन केन्द्र में मानव संसाधन की व्यवस्था बनाई गई। जिसमें एक मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी, दो सहायक मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी, एक स्ट्रांग रूम प्रभारी, मुख्य परीक्षक नियुक्त है।जिनके द्वारा मूल्यांकन केंद्र का सतत निरीक्षण किया जा रहा है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















