gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

सिहोरा की खुली पड़ी खदान में मिला युवक का शव

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर ;खुली पड़ी मुरम खदान में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के मनसकरा का है जहां पर स्तिथ एक खुली पड़ी मुरम खदान में आज सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खदान के अंदर भरे पानी से बाहर निकलवाते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है, शव की शिनाख्त मनसकरा निवासी शिवा कुचबंदिया पिता राकेश उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है,पुलिस की मानें तो युवक शराब पीने का शौकीन था जिसपर भूत प्रेत की छाया की बात सामने आई है, युवक की मौत खदान में गिरने से होना पाया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है,

खुली पड़ी खदान हादसों को दे रही न्यौता 

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो खदान व्यपारियों ने खदान खोदी और गहरी कर माल तो निकाल लिया लेकिन खदान को खुला ही छोड़ दिया है,जिसके चलते भविष्य में कोई भी हादसे का शिकार हो सकता नियमों की मानें तो खदान बंद करने के पूर्व उसे समतल किया जाना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके,लेकिन यहाँ पर नियम को ताक में रखकर खदान को खुला छोड़ दिया गया,यदि खदान खोदने के बाद समतल कर दी जाती तो हो सकता है यह नोजवान काल के गाल से बच जाता ।

इनका कहना है,युवक मानसिक रूप से विछिप्त था जिसका शव आज खदान में मिला है।फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

टी आई सिहोरा, प्रतीक्षा मार्को

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें