चोरी करने की नीयत से प्रधान आरक्षक के घर मे घुसा था शातिर नकबजन,देखते ही छत से कूंदा

जबलपुर:चोरी करने की नीयत से प्रधान आरक्षक के घर मे घुसा शातिर नकबजन चोरी की वारदात को अंजाम देने के पहले ही पकड़ा गया,
यह है मामला
मामला थाना संजीवनी नगर का है जहां पर दिनंाक 25-2-26 को गुजराती कालोनी में अरूण रघुवंशी के घर में एक व्यक्ति चोरी करने के नियत से घुसा था जिसे मोहल्ले के लोगों की मद्द से अरूण रघुवंशी द्वारा पकड़ लिये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अरूण रघुवंशी उम्र 23 वषर् निवासी चंदन कालोनी ने बताया कि वह थाना गढ़ा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है दिनंाक 24-2-26 को उसकी नाईट डियूटी होने से अपने घर में ताला बंद करके अपने डियूटी पर चला गया था आज सुबह लगभग 5 बजे घर वापस आया देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला था उसने लाईट जलाकर मकान में इधर उधर देखा उसे देखकर एक व्यक्ति छत तरफ दौड़ते दिखा, उसने जोर से आवाज लगाया तो पड़ोस के शुभम पटैल, अनुपम भट्ट, रोहन कोरी आ गये, हम सभी उक्त व्यक्ति के पीछे छत पर गये, उक्त व्यक्ति हम लोगों को देखकर अपने हाथ में लिये लोहे का औजार हमारी तरफ फैंककर छत से कूद गया, हम लोग जल्दी से छत से नीचे आये तो उक्त व्यक्ति जमीन पर बैठे मिला जिसने अपना नाम धमेर्न्द्र मेश्राम उम्र 44 वषर् निवासी शांतिनगर परसवाड़ा थाना संजीवनी नगर बताया जो कमर में ददर् होना बताया, घर के अंदर जाकर देखा फैके गये लोहे के औजार छत में पडे थे एवं बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा है दरवाजा का लाॅक टूटा है यदि वह समय से घर नहीं पहुॅचता तो उसके घर में चोरी हो जाती है। रिपोटर् पर धारा 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी धमेर्न्द्र मेश्राम को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















