42 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र मैं थामा एक-दूजे का दामन,लिए सात फेरे

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद- बहोरीबंद विकासखण्ड मैं मुख्यमंत्री कन्यादान-निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजन बहोरीबंद के मरही माता मंदिर मे गुरुवार को आयोजित हुआ।जहां बारात निकली व नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल मरही माता मंदिर पहुँची।जहां जनप्रतिनिधियों ने घराती बनकर बारातियों का स्वागत किया। विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह में 42 नवयुगलों ने एक-दूजे का दामन थामा।जिसमे 42 जोड़े हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।इस दौरान विधायक भाई प्रांजल पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा,एसडीएम राकेश चौरसिया,जनपद उपाध्यक्ष सोनम राजेश चौधरी चौधरी,जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, तहसीलदार नेहा जैन उपस्थित रहे।विवाह बंधन में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए का स्वीकृति पत्रक जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदान किया गया।
वर-वधु को भेंट किया गया तुलसी का पौधा
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे परिवार जो गरीबी के कारण अपनी कन्या का विवाह करने में सक्षम नहीं होते हैं, उन कन्याओं के विवाह के लिए यह योजना बनाई गई है। इस योजना में जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं रखा गया है। हर जाति धर्म के गरीब लोग इस योजना में अपनी कन्या का विवाह कराने के लिए पात्र है।
साथ ही नवदम्पत्ति के सुखद भविष्य हेतु तुलसी का पौधा भी नव दम्पत्त्ति को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के द्वारा प्रदाय किया गया व उज्ववल भविष्य की कामना का शुभाशीष दिया गया।इस दौरान दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष सुनील जयरत्नम,सरपंच फोरम संघ अध्यक्ष मनोज पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार,प्रकाश गुप्ता, प्रवीण यादव,जगदेव पटेल, बीसी नवीन साहू, विक्रम सोनी, राकेश तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियो एवं वर वधु के परिजन , रिश्तेदारो की उपस्थिति रहीं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















